फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security system of Noida airport will be two-tier

दो स्तरीय होगी नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 13 Oct 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Security system of Noida airport will be two-tier
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण से पहले बनाई जा रही चारदीवारी को सीधा करने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने अधिगृहीत भूमि को छोड़ दिया है। अब पहले से तैयार तार फेसिंग के अंदर ही चारदीवारी बनाई जाएगी। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा दो स्तरीय हो जाएगी। एक पहले से तैयार तार फेसिंग और दूसरी उसके अंदर बन रही चारदीवारी है। चारदीवारी सीधी करने के लिए अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले निर्माता कंपनी जमीन की पैमाइश कराने के बाद चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर चुकी है। चारदीवारी को सीधा करने के लिए कई दिन से मंथन चल रहा था। अंत में फैसला हुआ कि किसानों से ली जाने वाली 40 हेक्टेयर जमीन के बजाय अधिगृहीत भूमि पहले से मौजूद तार फेसिंग के अंदर ही चारदीवारी बनाई जाएगी। इससे कुछ जमीन छूट जाएगी। इस जमीन का प्रयोग दूसरे व तीसरे चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चारदीवारी के सीधी होने से एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए कम चौकी टावर बनाने पड़ेंगे। वहीं, दूर तक सीधी नजर रहेगी। यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, यमुना प्राधिकरण और तहसील प्रशासन की टीमों ने एयरपोर्ट की जमीन की पैमाइश की थी। इसमें अधिगृहीत जमीन पर सीधी चारदीवारी बनाने के लिए कुछ और भूमि की जरूरत थी। इसे देखते हुए प्रथम चरण में अधिगृहीत जमीन पर तार फेसिंग के अंदर ही सीधी बाउंड्री बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed