फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security personnel's salaries will increase, old office bearers will be banned from contesting elections.

Noida News: सुरक्षाकर्मियों का बढ़ेगा वेतन, पुराने पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

Sun, 01 Mar 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Security personnel's salaries will increase, old office bearers will be banned from contesting elections.
सुरक्षाकर्मियों का बढ़ेगा वेतन, पुराने पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध
विज्ञापन

सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार सोसाइटी में हुई जीबीएम में लिया गया निर्णय


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार में रविवार को आरडब्ल्यूए की आम सभा (जीबीएम) का आयोजन हुआ। सेक्टर के अधिकांश सदस्य इस बैठक में शामिल हुए। सोसाइटी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का वेतन बढ़ाने की सहमति बनी।

इसी के साथ पुरानी कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहे कुछ लोगों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मयंक चौहान और महासचिव रंजन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। कोषाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने आय व्यय विवरण विस्तार से प्रस्तुत किया। सदस्यों ने ध्वनि मत से इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने सोसाइटी को स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखने की अपील की, वहीं सदस्य उमा रानी एवं रंजना देवी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे पर जोर दिया। सुरक्षाकर्मियों का मासिक वेतन दो हजार रुपये बढ़ाने की सहमति सभी ने बैठक में दी। पुरानी कार्यकारिणी के तीन सदस्यों पर चुनाव में भागीदारी करने पर प्रतिबंध लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed