फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security guard of girls hostel commits suicide by jumping from building

गर्ल्स हॉस्टल की गार्ड ने दी जान: हॉस्टल परिसर में बनी इमारत से कूदी महिला, खुदकुशी के पीछे जताई जा रही यह वजह

Sat, 13 Jun 2026 02:22 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sat, 13 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

नॉलेज पार्क स्थित गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पारुल ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव इसका कारण हो सकता है। जांच जारी है।

विज्ञापन
Security guard of girls hostel commits suicide by jumping from building
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में कार्यरत 19 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड ने हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान पारुल पत्नी सौरभ चौधरी निवासी गांव जनपद मेरठ के रूप में हुई है। वह नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थी। शनिवार को हॉस्टल परिसर से उसके बिल्डिंग से कूदने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह के चलते महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने की संभावना है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना के समय मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

वहीं फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शिकायत मिलने पर जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed