{"_id":"61f03526260241213c2c12f3","slug":"security-beefed-up-for-republic-day-mewat-news-noi628837877","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। अनाजमंडी में आज गणतंत्र दिवस पर होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त शक्ति सिंह रहेंगे। जिले के सभी अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने वाले विभिन्न विभागों के साथ पुलिस विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी सम्मानित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसके लिए एक दिन पहले पुलिस कप्तान वरूण सिंगला ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही सुरक्षा में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। जिला पुलिस गणतंत्र दिवस को लेकर चौकस है। पुलिस दिल्ली-अलवर रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की मुस्तैदी के साथ चेकिंग कर रही है। पुलिस सुबह से ही आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही है। पुलिसकर्मी गाड़ी के कागजात, गाड़ी में रखा सामान सहित वाहन चालक पूरी तरह से जांच कर रही है। एसएचओ ट्रैफिक पुलिस सोरनलाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम हैं। जगह-जगह नाके लगाकर वाहन चेक किए जा रहे हैं। पुलिस के इस प्रकार चौकस होने से आमजन में भी काफी खुशी है। चेकिंग होने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। साथ ही किसी प्रकार की कोई घटना भी नहीं घटेगी। पुलिस के इस कदम की लोगों ने सराहना करते कहा कि अगर इस प्रकार पुलिस काम करती रही तो क्षेत्र में बदलाव जरूर आएगा।
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। थाना प्रभारियों, सीआइडी व सीआइए प्रभारियों को जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। नाकाबंदी कर आने-जाने वालों पर निगरानी भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
- वरूण सिंगला, पुलिस अधीक्षक
हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला मुख्यालय के साथ सभी उपमंडलों पर भी गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर पहले ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। किसी प्रकार के शरारती तत्वों से निपटने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए है।
- शक्ति सिंह, उपायुक्त