{"_id":"6ad24b332555d30e650f8fa6","slug":"security-and-traffic-management-in-the-yamuna-expressway-region-will-be-strengthened-noida-news-c-23-1-lko1064-109331-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेंगी नई पुलिस चौकियां
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद औद्योगिक, आवासीय व संस्थागत गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में यहां कामगार, छात्र और निवेशकों की आवाजाही भी अधिक हुई है। इनकी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए यहां चौकियों का निर्माण अब प्राधिकरण करेगा।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने प्राधिकरण के परियोजना विभाग को इन पुलिस व ट्रैफिक चौकियों के निर्माण कराने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले ही डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने भी सीईओ से मुलाकात की थी। इस दौरान सुरक्षा बंदोबस्त और पुलिस की जरूरतों पर भी वार्ता रही। इसके बाद परियोजना विभाग ने यहां चौकियां बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। अगले तीन महीने में इन चौकियों का निर्माण करा दिया जाएगा जिससे पुलिस को उपयोग के लिए हैंडओवर किया जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में गलगोटिया यूनिवर्सिटी तिराहा, खेड़ा मोड़, रबूपुरा, फलैदा कट, 32 किमी इंटरचेंज, सबोता अंडरपास, खुर्जा अंडरपास और यमुना गौर सिटी के पास पुलिस व ट्रैफिक बूथ की जरूरत महसूस की जा रही है। यहां काम अभी कराया जाएगा। पुलिस विभाग से मांग आने पर इन बूथ की संख्या बढ़ भी सकती है। करीब 15.40 लाख रुपये इस काम पर प्राधिकरण खर्च करेगा। इसी महीने एजेंसी तय कर काम शुरू कराने के लिए सीईओ ने कहा है।