{"_id":"6488c4890578b199510e8935","slug":"sector-52-to-51-metro-stations-will-reach-with-three-u-turns-each-noida-news-c-1-gnd1002-623491-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन-तीन यूटर्न लेकर पहुंचेंगे सेक्टर-52 से 51 मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन-तीन यूटर्न लेकर पहुंचेंगे सेक्टर-52 से 51 मेट्रो स्टेशन
विज्ञापन
तीन-तीन यूटर्न लेकर पहुंचेंगे सेक्टर-52 से 51 मेट्रो स्टेशन
-आज से फिर शुरू होगी सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशनों के बीच ई-रिक्शा की सुविधा
-एफओबी निर्माण की वजह से दोनों स्टेशनों को जोड़ने वाला पाथवे हो गया है ब्लॉक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 और ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों को आज से दोबारा ई-रिक्शा के रूट से जोड़ा जाएगा। हालांकि इस बार लोगों को दूसरे रूट से ले जाया जाएगा। आलम यह है कि सेक्टर-52 से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन तक जाने में तीन-तीन यूटर्न का सहारा लेना होगा। लोगों की मांग पर मेट्रो प्रबंधन ने सुविधा को दोबारा बहाल करने का फैसला किया।
दरअसल, दोनों मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण किया जा रहा है। इस वजह से पहले से बना पाथवे ब्लॉक हो गया है। इसी पाथवे के माध्यम से ई-रिक्शा के माध्यम से लोगों को लाया और ले जाया जा रहा था। पाथवे ब्लॉक होने की वजह से ई-रिक्शा की सुविधा बंद हो गई।
इसके बाद यात्रियों की ओर से ई-रिक्शा की सुविधा दोबारा बहाल करने की मांग की गई। क्योंकि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी अधिक है। प्रमुख तौर पर बच्चों व बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा की सुविधा को दोबारा बहाल करने का फैसला किया गया। नए रूट के तहत सेक्टर-51 से 52 जाने के लिए मुूख्य सड़क का सहारा लिया जाएगा। ई-रिक्शा से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से निकलने के बाद आगे चलकर बायीं ओर मुड़ने पर सेक्टर-52 मेट्रो का गंतव्य आएगा। वहीं सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से निकलकर ई-रिक्शा पहले होशियारपुर की ओर जाएगी। इसके बाद आगे से यूटर्न लेकर वापसी में सेक्टर-60 अंडरपास वाली सड़क से होते हुए यूटर्न लेकर वापस सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के दूसरी ओर की सड़क तक आएगी। वहां से आगे जाकर फिर से यूटर्न लेना होगा और वापसी में यात्री मेट्रो स्टेशन तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
-