फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seats vacant in DU's graduate program, now spot round-1 will start

Noida News: डीयू के स्नातक प्रोग्राम में सीटें खाली, अब शुरू होगा स्पॉट राउंड-1

Mon, 16 Sep 2024 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Seats vacant in DU's graduate program, now spot round-1 will start
-विश्वविद्यालय प्रशासन की घोषणा, 18 सितंबर से शुरू होगा स्पॉट राउंड
विज्ञापन


-राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी 18 सितंबर को जारी की जाएगी

-18-19 सितंबर को हो सकेंगे आवेदन, अपग्रेड व दाखिला वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के तीन राउंड संपन्न होने के बाद अब भी सीटें खाली हैं। ऐसे में डीयू सीटों की समीक्षा के बाद दुबारा से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड-1 शुरू करने की घोषणा की गई है। स्पॉट राउंड-1 की शुरूआत 18 सितंबर सुबह 10 बजे से होगी। इसी समय पर डीयू की ओर से खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। जिसके आधार पर छात्र खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस राउंड में वह ही छात्र दाखिला पाने के योग्य होंगे जिन्हें अब तक कहीं दाखिला नहीं मिल सका है। वहीं, छात्रों को अपनी सीट को अपग्रेड व दाखिला वापिस लेने (विद ड्रा) का अवसर नहीं मिलेगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी के अनुसार, 15 सितंबर तक 72,263 दाखिले हो चुके हैं। अब खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड-1 आयोजित करने जा रहे हैं। इससे पहले 18 सितंबर सुबह 10 बजे खाली सीटों की जानकारी छात्रों के डैश बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। खाली सीटोंं पर दाखिले के लिए छात्र 18 सितंबर सुबह 10 बजे से 19 सितंबर शाम 4:59 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के आधार पर छात्रों को सीट का आवंटन 21 सितंबर दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। डीयू में दाखिले के लिए तीन राउंड हुए, अंतिम राउंड (तीसरे) की प्रक्रिया 15 सितंबर को ही संपन्न हुई है। इसके बाद भी सीटें बचने पर स्पॉट राउंड से दाखिले किए जाने की घोषणा की गई है। इसमें वह छात्र दाखिला लेने के योग्य होंगे, जिन्हें 17 सितंबर शाम पांच बजे तक कहीं दाखिला नहीं मिला होगा।
विज्ञापन

------------
फ्रीज मोड में चला जाएगा छात्रों का डैश बोर्ड
वहीं, अब तक दाखिला पाए सभी छात्रों का डैशबोर्ड अब फ्रीज मोड पर चला जाएगा और वह अपने पहले वाले दाखिले को वापस नहीं ले सकेंगे। इस राउंड में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से स्पॉट राउंड-1 का विकल्प चुनना होगा। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र केवल उन्हीं कार्यक्रम-कॉलेज संयोजनों का चयन कर सकेंगे, जहां श्रेणी के अनुसार सीटें खाली होंगी। इस तरह से सीट की उपलब्धता के आधार पर ही सीट का आवंटन होगा। पहले के राउंड की तरह ही इस राउंड में भी छात्रों के लिए आवंटित सीट को स्वीकार करना जरूरी होगा। यदि वह सीट को स्वीकार नहीं करते तो वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस यूजी) से बाहर हो जाएंगे। इस स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी और स्पॉट एडमिशन के किसी भी बाद के राउंड में अपग्रेड नहीं की जाएगी। मालूम हो कि डीयू की करीब 71600 सीटों के लिए अब तक 72263 दाखिले हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि अब भी विभिन्न कॉलेजों में करीब तीन हजार सीटें खाली हैं। इनमें अधिकतर खाली सीटें आरक्षित श्रेणी की ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
स्पॉट राउंड का शेड्यूल

खाली सीटों की जानकारी

-18 सितंबर, सुबह 10 बजे

खाली सीटों के लिए आवेदन

-18-19 सितंबर रात 11:59 मिनट तक

सीट का आवंटन


-21 सितंबर दोपहर 3:00 बजे

आवंटित सीट को स्वीकार करना
-21 सितंबर से 22 सितंबर रात 11:59 मिनट

कॉलेज का सत्यापन व दाखिले को मंजूरी -21 सितंबर से 23 सितंबर शाम 4:59 मिनट
फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि
-24 सितंबर शाम 4:59 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed