फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Searched 50 CCTVs for three km, got clues of miscreants

तीन किमी तक खंगाले 50 सीसीटीवी , बदमाशों का मिला सुराग

Sun, 20 Feb 2022 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Searched 50 CCTVs for three km, got clues of miscreants
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की पत्नी समेत दो महिलाओं पर हमला कर आभूषण लूटने की वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल के सीसीटीवी कवरेज में नहीं होने के कारण पुलिस ने आसपास के तीन किमी के रास्ते पर लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इनमें से एक फुटेज में बदमाश दिखे हैं। मामले में ठोस सुराग मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन

समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी निवासी रविंद्र गर्ग बैंक से सेवानिवृत्त मैनेजर हैं। पत्नी पिंकी गर्ग (55) बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 पड़ोस में रहने वाली सहेली कृष्णा के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। ग्रेनो वेस्ट के एक स्कूल की सर्विस रोड बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक लेकर सड़क की दूसरी ओर खड़ा हो गया। जबकि दो बदमाशों ने महिलाओं से आभूषण लूटकर पिस्टल की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, पीड़िता महिलाओं से भी बदमाशों का हुलिया जानने का प्रयास किया। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बिसरख कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि घटना स्थल के दोनों ओर तीन किमी तक जांच पड़ताल की गई और 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। जिसमें बदमाशों का सुराग मिला है। उनकी तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में मिली है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed