फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdsgfd

Noida News: पीजी से चोरी करके सस्ते दाम में बेचते थे मोबाइल और लैपटॉप

Wed, 24 Dec 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
sdsgfd
नोएडा। घरों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले दो चोरों को सेक्टर-24 की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले घरों की रेकी किया करते थे उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया सेक्टर-24 थानाक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थीं। इन क्षेत्राें में अधिकतर पीजी व किराये के कमरों में लोग रहते हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-11 क्षेत्र से चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए बरेली के नगरिया निवासी श्याम और दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 निवासी चंद्रशेखर मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी किए गए लैपटॉप और मोबाइल को बाजार में सस्ते दाम में बेच दिया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 21 मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed