{"_id":"5fb55db38ebc3e9b7965b79c","slug":"sdm-found-flaws-in-shikarawa-s-development-work-noida-news-noi5489854133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकरावा के विकास कार्यों में एसडीएम को मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकरावा के विकास कार्यों में एसडीएम को मिलीं खामियां
विज्ञापन
पिनगवां। खंड के गांव शिकरावा में जनहित कमेटी ने मनरेगा और पंचायती विकास कार्यों में घोटाले को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। पुन्हाना एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका मौके पर विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान कई खामियां मिलीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को रिकॉर्ड के साथ तलब किया है।
जनहित कमेटी के सदस्य बासित अली, एजाज खान, वसीमुल्लाह, मनोज कुमार, इस्तियाक और अरबाज ने बताया कि सरकार ने नरेगा के तहत काम के लिए करीब 93 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच व अन्य अधिकारियों ने मिलीभगत कर फर्जी काम दिखाकर यह रकम खुर्दबुर्द कर दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत सरकारी स्कूल में साढ़े आठ लाख, कब्रिस्तान में 8 लाख तथा श्मशान घाट में साढ़े पांच लाख रुपये का काम दिखाकर सारे पैसे निकाल लिए गए हैं। इन तीनों जगहों पर 10 फीसदी काम भी नहीं कराया गया है। गांव में नए तालाब की खुदाई पर 28 लाख और पुराने तालाब की चारदिवारी पर 8 लाख व अन्य कई कार्यों पर खर्च दिखाकर सारे पैसे निकाल लिए गए हैं। उनका आरोप है कि गांव में केवल दो तालाब हैं। सरपंच ने फर्जी तरीके से तीसरे तालाब की खुदाई दिखाई है।
उन्होंने बताया इस धांधली को लेकर उन्होंने सीएम विंडो में तीन बार शिकायत दी थी। हर बार सरपंच अधिकारियों से मिलकर इन्हें रद्द करा देते थे। उन्होंने चैथी बार सीएम विंडो में दी शिकायत में एसडीएम से जांच कराने की मांग की थी। पुन्हाना के एसडीएम ने गांव शिकरावा में नरेगा कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। इसमें गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने सरपंच, बीडीपीओ, पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता व अन्य अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई और नरेगा से संबंधित कार्यों का रिकॉर्ड तलब किया। इस संबंध में पुन्हाना के एसडीएम कुलबीर सिंह का कहना है कि उन्होंने जनहित कमेटी की शिकायत पर गांव शिकरावा में निरीक्षण किया है। मनरेगा कार्य में खामियां मिली हैं। इसके कार्यों का रिकार्ड तलब किया गया है।