{"_id":"69f21835eeb17e49040be932","slug":"sdgfdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4223081-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कई सेक्टरों में पहुंचा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कई सेक्टरों में पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -- -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टरों में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़ पहले नल खोलकर यह चेक करते हैं कि पानी साफ आ रहा है या नहीं। सेक्टर-11 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि उनके यहां सुबह-सुबह नल से गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इसको लेकर उनकी ओर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने उनका फोन तक नहीं उठाया। यह आलम नोएडा जैसे इलाके का है, जहां पर सारी सुविधाएं हाईटेक होने का दावा सरकार करती है। उनका कहना है कि अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि गर्मियों में सबसे ज्यादा मांग पानी की रहती है।
हालांकि कुछ स्थानों जैसे अरूण विहार के कुछ वार्डों और सेक्टर 51, 40,, 117 जैसे इलाकों में प्राधिकरण की टीम पहुंची, जहां उन्होंने फ्लशिंग कार्य कराया, जिसके बाद कुछ देर में ही पानी साफ आने लगा। लेकिन निवासियों का कहना है कि यह रोज की समस्या बनती जा रही है।