फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfg

Noida News: विभाग में टैक्सी में चलवाने का झांसा देकर दो कार ले भागा आरोपी

Tue, 24 Feb 2026 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
sdfg
विभाग में टैक्सी में चलवाने का झांसा देकर दो कार ले भागा आरोपी
विज्ञापन

- महिला की शिकायत पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-5 में ऑफिस खोलकर सरकारी विभाग में टैक्सी चलवाने का झांसा देकर दो कार ले जाने का मामला सामने आया है। देहरादून की रहने वाली महिला ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में कोतवाली फेज-1 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


देहरादून निवासी मोनिका राजौरिया ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास दो कारें हैं। दोनों वाहन को टैक्सी में चलाती हैं। कुछ समय पहले उनके पति नितिन राजौरिया एक टैक्सी व्हाट्सएप ग्रुप के संपर्क में आए। इस ग्रुप में वह जुड़ गए और इसके बाद एक शख्स ने उनसे बातचीत करते हुए बताया कि वह व्यावसायिक वाहनों की बुकिंग कराता है। आरोपी ने अपनी पहचान पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी परविंदर कुमार चौहान के रूप में बताई। उसने कहा कि कार्यालय नोएडा के सेक्टर-पांच स्थित हरौला में है। फोन पर हुई बातचीत के दौरान आरोपी परविंदर ने कहा कि वह उनके वाहनों को सरकारी विभाग में लगवा देगा। शिकायतकर्ता और उनके पति ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। परविंदर ने ऑनलाइन आठ हजार रुपये भी एडवांस भेज दिए। छह अक्तूबर 2025 को चालक शाकिब अली निवासी सहसपुर देहरादून को कार लेकर परविंदर के पास नोएडा भेज दिया। हरौला में परविंदर ने अपना चालक भेजा और उसे कार दे दी। 18 नवंबर को दूसरी गाड़ी नोएडा भेजा। इसके बाद से आरोपी के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अमित मान का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सुशांत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed