फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scooty riding engineer crushed by high speed dumper, death

बस्ती और दिल्ली के ध्यानार्थ : स्कूटी सवार इंजीनियर को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौत

Fri, 01 Sep 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding engineer crushed by high speed dumper, death
स्कूटी सवार इंजीनियर को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन


- घर से ऑफिस जाते वक्त हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार इंजीनियर को कुचल दिया। हादसे में एचसीएल कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मूल रूप से बस्ती निवासी नबी रहम (36) की मौत हो गई। सेक्टर-125 हुए हादसे के वक्त नबी शाहीन बाग से ऑफिस जा रहे थे। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने मंगलवार को हुए हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसे के वक्त नबी ने हेलमेट पहन रखा था।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी मोहम्मद अतीक अहमद खान ने कहा है कि 29 अगस्त की शाम 6 बजे के करीब बहनोई नबी रहम स्कूटी से नोएडा के सेक्टर-125 स्थित कंपनी में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर जा रहे थे। एशियन लॉ कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनको कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनके पेट, पैर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही सेक्टर -126 थाना पुलिस ने नबी को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार रात 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नबी एक साल से एचसीएल कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थे। वह पत्नी वाजिदा खातून और दो बेटियों के साथ शाहीन बाग दिल्ली में किराए के मकान में रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को डंपर का नंबर मिल गया है। जिसके आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed