{"_id":"6159f4208ebc3e0dfa74d3a0","slug":"scooty-rider-hurled-five-bullets-on-nephew-of-chairman-of-municipal-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा : नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के भतीजे पर स्कूटी सवार ने ताबड़तोड़ बरसाईं पांच गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा : नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के भतीजे पर स्कूटी सवार ने ताबड़तोड़ बरसाईं पांच गोलियां
Sun, 03 Oct 2021 11:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:49 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार, विवेक गली के बाहर धर्मशाला की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। परिजनों का कहना है कि विवेक का किसी परिचित से रुपयों का लेनदेन था। इसे लेकर पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले प्रशांत ने विवेक के मोबाइल पर कॉल की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रविवार दोपहर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता पंडित के भतीजे विवेक पर स्कूटी सवार दो भाइयों में से एक ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। हालांकि, हमले में विवेक बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी आईपीएल के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का काम करते हैं, लेकिन पुलिस और परिजन अन्य लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विवेक गली के बाहर धर्मशाला की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। परिजनों का कहना है कि विवेक का किसी परिचित से रुपयों का लेनदेन था। इसे लेकर पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले प्रशांत ने विवेक के मोबाइल पर कॉल की। इस दौरान दोनों में बहस हो गई। आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी और पूछा कि वह कहां है। इस पर विवेक ने लोकेशन बता दी। कुछ देर बाद ही प्रशांत अपने भाई निशांत के साथ स्कूटी पर पहुंचा और विवेक से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
निशांत ने विवेक के हाथ पकड़ लिए। इसके बाद प्रशांत ने भागते हुए विवेक पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। इस दौरान विवेक बच गया। आवाज सुनकर लोगों ने निशांत को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस को नहीं सौंपा। वहीं, प्रशांत स्कूटी छोड़कर भाग गया। लोगों का कहना है कि प्रशांत आईपीएल पर सट्टा लगाता है। आशंका है कि इन्हीं पैसों को लेकर विवाद हुआ है, लेकिन पुलिस व परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
आरोपी ने कॉल कर कहा- अगली बार नहीं बचेगा
गीता पंडित का आरोप है कि फोन पर विवेक और प्रशांत में विवाद हुआ था। जबकि लेनदेन किसी तीसरे युवक से है। विवेक यही कह रहा था कि उसका लेनदेन प्रशांत से नहीं है। इसके बाद प्रशांत भाई के साथ मौके पर पहुंचा और गोलियां चला दीं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके बाद भी आरोपी ने दुस्साहस दिखाते हुए विवेक को कॉल कर धमकी दी है कि इस बार तो बच गया लेकिन अगली बार नहीं बचेगा।
आठ साल पहले पति की हो चुकी है हत्या
गीता पंडित के पति विजय पंडित की 11 जून 2014 को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दादरी के जीटी रोड पर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद दादरी में काफी बवाल और हंगामा हुआ था।
विवेक पर गोली चलाने के मामले में प्रशांत व निशांत पर केस दर्ज किया गया है। पैसों के लेनदेन के विवाद में वारदात की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी