फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools will not be able to increase fees by more than 7.88% in new session

फीस

Sat, 28 Dec 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Schools will not be able to increase fees by more than 7.88% in new session
नए सत्र में स्कूल 7.88% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
विज्ञापन

नोएडा। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप ऑफिस पर जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई। इसमें स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सत्र 2020-2021 में 7.88 प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से लिखित में स्कूलों को निर्देश भेजे गए हैं। इससे हजारों अभिभावकों को राहत मिलेगी। इसके अलावा समिति ने सेक्टर-11 के मॉडर्न स्कूल को मई और जून के 100-100 रुपये प्रत्येक छात्र को लौटाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चार अन्य स्कूलों पर भी सुनवाई हुई।
बिलाबांग इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल, शाहबेरी मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल एक्सटेंशन के प्रबंधकों और अभिभावकों को बुलाया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि पहले हुई बैठक में कुछ स्कूलों में जुर्माने लगाए गए थे, इन्होंने जुर्माना जमा करा दिया है। साथ ही, आदेशों का पालन करते हुए बढ़ी हुई फीस को समायोजित कर दिया है। इसके साथ जिला शुल्क नियामक समिति ने फैसला लिया है कि 2020-2021 सत्र में स्कूल 7.88 प्रतिशत से ज्यादा स्कूल फीस नहीं बढ़ा पाएंगे।
विज्ञापन

मेसेज के नाम पर ली गई फीस लौटानी होगी
मॉर्डन स्कूल अभिभावकों मेसेज भेजने के नाम 100 रुपये प्रत्येक बच्चे से ले रहा था। अभिभावकों ने इसका विरोध दर्ज कराया था। इस पर सुनवाई करते हुए पिछली बैठक में सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल को अप्रैल, मई और जून के हिसाब से 100-100 रुपये वापस लौटने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्कूल ने सिर्फ अप्रैल के ही 100 रुपये के हिसाब से प्रत्येक बच्चे को लौटाए थे। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द बाकी दो माह के पैसे भी लौटा दें। अगली बैठक तक अगर स्कूल ने अभिभावकों को पैसे नहीं लौटाए तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने दोबारा की शिकायत
बिलाबांग स्कूल के एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल अभी भी फीस में कई तरह के शुल्क लगाकर ले रहा है जो पूर्ण रुप से गलत है। ऐसे में दोबारा से अभिभावकों ने जिला शुल्क नियामक समिति को शिकायत दी है। वहीं, सिर्फ मुंबई में किताबें मिलने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नोएडा के बुक स्टोर पर भी स्कूल प्रबंधक ने स्कूल की किताबें उपलब्ध करा दी है।

अभिभावकों को लौटाए 3.5 करोड़ रुपये
जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि मौजूदा सत्र में जिला शुल्क नियामक समिति ने कई स्कूलों पर जुर्माना लगाते हुए फीस वापस करने के निर्देश दिए थे। स्कूलों ने अभिभावकों को अब तक 3.5 करोड़ रुपये वापस लौटाए हैं। डीएम ने कई बार स्कूल मैनेजमेंट के साथ बैठकें की थीं। कई बार स्कूलों पर जुर्माना भी लगाया था। साथ ही, फीस वापस करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed