फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools will come alive again today; the buzz of children will bring back the liveliness.

Noida News: आज से फिर गुलजार होंगे स्कूल, बच्चों की चहक से लौटेगी रौनक

Wed, 01 Jul 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Schools will come alive again today; the buzz of children will bring back the liveliness.
- सीबीएसई व यूपी बोर्ड स्कूलों और इंटर कॉलेजों में तैयारियां पूरी, सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार से जिले के सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों व इंटर कॉलेजों में फिर से पढ़ाई शुरू होगी। बच्चों की चहल-पहल, प्रार्थना सभा और कक्षाओं की रौनक के साथ स्कूलों में नया उत्साह लौटेगा। पहले दिन विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्कूलों ने विशेष तैयारियां की हैं। नए छात्रों का परिचय कराया जाएगा और शिक्षकों को पहले दिन से नियमित पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी।
रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि अप्रैल में नया सत्र शुरू हो चुका था, लेकिन लंबे अवकाश के बाद बच्चों को दोबारा पढ़ाई की लय में लाना चुनौतीपूर्ण होता है। शुरुआती दिनों में पुराने पाठ का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं, वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सना जैन ने बताया कि नर्सरी के बच्चों के लिए विशेष स्वागत व्यवस्था की गई है। स्कूल वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अभिभावकों का भी स्वागत किया जाएगा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षाओं की सफाई, खेल मैदान की घास कटाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि पहले दिन से नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अनुशासन, स्वच्छता और नियमित उपस्थिति के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं को लेकर कोई सूचना नहीं-
दूसरी ओर, कई अभिभावकों ने शिकायत की कि कुछ स्कूलों ने अब तक समय और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कोई सूचना नहीं भेजी है। अभिभावक अभिनव ने कहा कि बीएसए के आदेश के बावजूद यदि स्कूल अभिभावकों को जानकारी नहीं दे रहे हैं तो ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि अधिकांश स्कूलों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विद्यार्थियों के स्वागत के लिए परिसर को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed