फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools sending back those who took free admission under RTE

आरटीई के तहत निशुल्क दाखिला लेने वालों को वापस भेज रहे स्कूल

Wed, 20 Apr 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Schools sending back those who took free admission under RTE
ग्रेटर नोएडा। एक तरफ स्कूलों में साधारण तौर पर दाखिले के लिए आ रहे छात्रों का स्वागत हो रहा है, वहीं शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत निशुल्क दाखिला लेने आ रहे छात्रों को गेट से ही स्कूल प्रबंधन बहाना बनाकर वापस भेज रहे हैं। भीषण गर्मी में दूर-दूर से आ रहे छात्रों के अभिभावक बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। पहली लिस्ट में शामिल प्रतिदिन 35 से 40 अभिभावक बीएसए कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आरटीई की पहली लिस्ट में 3,366 विद्यार्थी चयनित थे। जेवर से बेसिक शिक्षा कार्यालय आए रमेश ने बताया कि उनकी बेटी रजनी का चयन हुआ है। स्कूल जाने पर उनसे बीएसए विभाग की ओर से जारी किया डायस कोड मांगा जा रहा है। इसे लेकर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) कार्यालय पहुंचे तो वहां भी बीएसए दफ्तर के लिए टरका दिया गया। बीएसए कार्यालय से बताया गया कि डायस कोड अभिभावक से मांगा ही नहीं जाना चाहिए। समस्या का निस्तारण जेवर में बीईओ कार्यालय स्तर पर हो जाना चाहिए। वहीं, इस मामले में स्कूल चेयरमैन हरीश शर्मा ने बताया कि एक स्कूल में यू-डायस कोड की समस्या है। इसके बगैर दाखिले में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित गगन पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों ने बच्चों को आरटीई के तहत दाखिला न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अभिभावक अवनीश शर्मा ने बताया कि दाखिले की पहली लिस्ट में उनके बच्चे का नाम है। बेसिक शिक्षा विभाग के बताए सभी दस्तावेज स्कूल के पास हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन दाखिले के लिए बच्चे का सीएमओ से सर्टिफाइड फिटनेस सर्टिफिकेट, पैन कार्ड और इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जैसे दस्तावेज की भी मांग कर रहा है। यह सभी दस्तावेज बेसिक शिक्षा विभाग से भी आरटीई के तहत एडमिशन के लिए नहीं बताए गए हैं। अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत करते हुए स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीई के तहत दाखिले के लिए शिक्षा विभाग से निर्देशित दस्तावेज ही अभिभावकों से मांगे जा रहे हैं। आरटीई से स्कूल में एडमिशन के लिए हर रोज अभिभावक आ रहे हैं और दस्तावेज पूरे होने पर दाखिला प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।

-मनोज शर्मा, एडमिन मैनेजर, गगन पब्लिक स्कूल
आरटीई के तहत लॉटरी में चयनित सभी छात्रों का दाखिला विभाग ही सुनिश्चित कराएगा। अभिभावकों को परेशान नहीं किया जा सकता। अभिभावकों से स्कूल की आरटीई के तहत गैर जरूरी दस्तावेज मांगे जाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी।
-ऐश्वर्या लक्ष्मी, बीएसए, गौतम बुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed