{"_id":"6598fca1fef196071a0c3444","slug":"schools-from-nursery-to-class-eight-will-remain-closed-in-gautam-buddha-nagar-till-january-14-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का सितम: गौतमबुद्धनगर में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का सितम: गौतमबुद्धनगर में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में छुट्टी
Sat, 06 Jan 2024 12:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:39 PM IST
सार
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा। कड़ाके की सर्दी कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। कड़ाके की सर्दी कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शीतलहर और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले आदेश 6 जनवरी तक जारी किया गया था।
विज्ञापन
जिले में बढ़ते सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाई है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर 6 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार जिले के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का कहर जारी
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण आम जन से लेकर यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं, उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन