फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools closed for one day and colleges for two days in Noida-Greno

परीक्षा की डेट भी बदली: नोएडा-ग्रेनो में एक दिन स्कूल तो दो दिन कॉलेज बंद, जानें प्रशासन ने क्यों दिया आदेश

Mon, 18 Sep 2023 09:43 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Sep 2023 09:43 PM IST
सार

schools collage closed in noida: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने स्कूलों में 21 सितंबर को दोपहर दो बजे के उपरांत से 22 सितंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Schools closed for one day and colleges for two days in Noida-Greno
नोएडा-ग्रेनो में एक दिन स्कूल तो दो दिन कॉलेज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और मोटो जीपी के आयोजन की वजह से जिले में 22 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कॉलेजों में 21 और 22 सितंबर को छुट्टी रहेगी। दोनों आयोजनों में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों को ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने स्कूलों में 21 सितंबर को दोपहर दो बजे के उपरांत से 22 सितंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्ड के सरकारी, निजी, संस्थागत स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। इसके अलावा जिले के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 21 और 22 सितंबर को छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहम है कि बुद्ध इंटरनेशलन सर्किट (बीआईसी) में आयेाजित होने वाले मोटो जीपी भारत रेस देखने के लिए 1.10 लाख दर्शक पहुंचेंगे। वहीं अलावा 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भी बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री समेत देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथियों में फेरबदल
जिले के अधिकांश स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। अब छुट्टी की घोषणा से स्कूलों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथियों में फेरबदल करना पड़ेगा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हीमा शर्मा ने बताया कि छुट्टी की घोषणा के चलते अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथियों में फेरबदल किया जा रहा है। वहीं 22 के अलावा कई स्कूलों में शनिवार को भी छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed