फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School Timing Change News: School Opening Hours Revised Again in UP District BSA Issues Fresh Order

School Timing Change: यूपी के इस जिले में फिर बदला स्कूलों के खुलने का समय, BSA ने जारी किया नया आदेश

Sat, 04 Jul 2026 04:24 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 04:24 PM IST
सार

शनिवार को जारी नए आदेश के अनुसार, अब पुराने समय को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। यह नया नियम जनपद के समस्त परिषदीय, राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य सभी शिक्षा बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। 

विज्ञापन
School Timing Change News: School Opening Hours Revised Again in UP District BSA Issues Fresh Order
यूपी के इस जिले में बदला स्कूल का समय - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अभिभावकों और स्कूली छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। गौतमबुद्धनगर जिले में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आगामी सोमवार यानी 6 जुलाई 2026 से अपने पुराने और पूर्व निर्धारित समयानुसार ही संचालित किए जाएंगे। भीषण गर्मी और उमस के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में स्कूल की टाइमिंग में जो अस्थाई बदलाव किया गया था, उसे अब मौसम और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वापस ले लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने शनिवार, 4 जुलाई को इस संबंध में एक आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पहले पांच घंटे ही खुल रहे थे स्कूल
गौरतलब है कि पिछले दिनों जनपद में पड़ रही अत्यधिक गर्मी, बढ़ते तापमान और भारी उमस के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। छात्रों को इस तपती गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की अनुमति के बाद 29 जून 2026 को स्कूलों का समय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक के लिए परिवर्तित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालयों पर लागू होगा नया आदेश
शनिवार को जारी नए आदेश के अनुसार, अब पुराने समय को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। यह नया नियम जनपद के समस्त परिषदीय, राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य सभी शिक्षा बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाएं अब आगामी सोमवार से ग्रीष्मकालीन निर्धारित समयानुसार पूर्ण अवधि के लिए संचालित होंगी।

विज्ञापन

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जनपद के सभी संबंधित स्कूल इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed