{"_id":"60b2729d8ebc3e29c3413ebc","slug":"school-noida-news-noi584427386","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के ऊपर से हटाये गए हाई वोल्टेज तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के ऊपर से हटाये गए हाई वोल्टेज तार
विज्ञापन
नगीना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कंसाली और मोहम्मदपुर कोटला के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्टेज के तारों को हटा दिया है। इससे दोनों गांवों के बच्चों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। अमर उजाला ने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्टेज की लाइन के संबंध में खबर को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर प्रशासन ने अब संज्ञान लिया है।
कई बार बिजली के तार टूटकर विद्यालयों की छत पर गिर चुके थे। इस कारण बच्चे बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे। कई बार अभिभावकों द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर समस्या से अवगत कराकर इनको हटवाने की मांग की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि 1976 के बाद से ही इन तारों की जर्जर स्थिति बनी हुई थी।
कंसाली गांव में विद्यालय पर दो बार तार टूटकर गिर चुके थे। इस कारण लोगों में भय का माहौल था। अब गांव के बच्चे बिना डर के स्कूल जा सकेंगे।
- हजरू, पूर्व सरपंच कंसाली।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद ही अधिकारियों की नींद खुली है। इन तारों के हटने से बच्चों का डर खत्म हो गया है।
हारुन खान, पूर्व सरपंच कंसाली।
............................
कंसाली और मोहम्मदपुर के विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तारों को हटा दिया गया है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों की ओर से शिकायतें भी मिली थी।
- हयात खान, बीईओ नगीना
कैप्शन : कंसाली माध्यमिक स्कूल के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन।
खबर प्रकाशित होने के बाद हटाए गए बिजली के तार। संवाद