फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School locked in protest against teachers' deputation

शिक्षकों के डेपुटेशन के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला

Fri, 24 Sep 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
School locked in protest against teachers' deputation
School locked in protest against teachers' deputation
नगीना। घागस गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के दो शिक्षकों का डेपुटेशन तावडू और मुलथान किए जाने के संबंध में ग्रामीणों ने स्कूल पर शुक्रवार सुबह ताला जड़ दिया। इस दौरान कई घंटे तक शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी होती रही। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुरेश गोरिया ने ग्रामीणों से फोन पर बात की और धरना वापस लेने का आग्रह किया। लेकिन, नारेबाजी बढ़ती गई तो डीईओ ने नगीना के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हयात खान को मौके पर पहुंचकर स्कूल का ताला खुलवाने का आदेश दिया। तीन घंटे की तालाबंदी के बाद तीन मांगों का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षामंत्री के नाम सौंपा गया। इसके आश्वासन के बाद 12 बजे ग्रामीणों ने ताला खोला।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घागस के सदस्य मुस्तफा कमाल, फजर मोहम्मद, मोहम्मद इकबाल, रफीक खान ने बताया कि 22 जनवरी 2020 को शिक्षक रामपाल का डेपुटेशन तावडू खंड के सुबासेड़ी स्कूल में हुआ था। दूसरे शिक्षक का डेपुटेशन मुलथान स्कूल में किया गया। शिक्षकों के डेपुटेशन से बच्चों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बार-बार शिक्षा विभाग को अवगत करा दिया, लेकिन डेपुटेशन रद्द नहीं हुआ। मजबूरी में स्कूल के गेट पर ताला जड़ना पड़ा। वहीं, स्कूल को 12वीं कक्षा तक करने का आश्वासन पूर्व शिक्षा मंत्री ने दिया था। मुख्यमंत्री ने अपग्रेड करने की अनुमति 2020 में दी थी, लेकिन अभी तक दर्जा बढ़ने के आदेश जारी नहीं किए। स्कूल की एसएमसी कमेटियों में 5 साल से एक ही परिवार एवं पार्टी के लोगों को जगह दी जा रही है, जोकि स्कूल हित में नहीं है। पूर्व पंच खलील अहमद, अकरम खान, साबिर हुसैन ने बताया कि 2 घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद स्कूल का ताला खोलकर 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया। नगीना के खंड शिक्षा अधिकारी हयात खान ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर घागस के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगा ताला खुलवाया है। ग्रामीणों की तरफ से 3 मुख्य मांगे सामने आई हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed