फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School buses and ambulances stuck in jam at Badkli Chowk

बड़कली चौक पर जाम में फंसी स्कूली बसें और एंबुलेंस

Wed, 22 Sep 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
School buses and ambulances stuck in jam at Badkli Chowk
School buses and ambulances stuck in jam at Badkli Chowk
नगीना। गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग स्थित बड़कली चौक पर बुधवार को दोपहर करीब 2:30 बजे जाम लग गया। एक घंटे तक लगे जाम में कई सरकारी और निजी स्कूलों की बसों के अलावा दो एंबुलेंस फंसी रहीं। इस कारण राहगीरों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने के बाद नगीना पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सैनी शिक्षा निकेतन के संस्थापक अशोक कुमार सैनी ने बताया कि दोपहर में सभी स्कूलों की छुट्टी होती है। दर्जनों की संख्या में बसें बड़कली चौक से गुजरती हैं, जो घंटों जाम में फंसती है। बच्चे देरी से घर पहुंचते हैं। बड़कली चौक पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात नहीं रहती है। जाम लगने पर लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, टैक्सी स्टैंड के प्रधान अख्तर हुसैन जलालपुर ने बताया कि मुख्य चौराहा होने के कारण यहां अधिक भीड़ रहती है। बड़ी मुश्किल से जाम खुल पाता है। रोजाना दुकानदार और लोग ही वाहनों को आगे पीछे बढ़ाकर जाम खुलवाते हैं। पुलिस रोजाना देर से पहुंचती है। हाजी सुलेमान खान, साजिद, अयूब खान ने बताया कि एक ट्रॉला चालक की गलती से बुधवार को काफी लंबा जाम लग गया। इतने में ही स्कूली बसें आ गईं। जाम की कतार लंबी होती गई। नगीना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed