{"_id":"60fe93a18ebc3e5882536f0f","slug":"sawan-somwar-mewat-news-noi5956907145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन सोमवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन सोमवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में दिन भर बम भोले के जयकारे गुंजायमान रहे। वहीं अरावली की वादियों में पांडव राज युधिष्ठिर द्वारा स्थापित शिवलिंग मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। दिन भर शिव भक्तों का मंदिर परिसर में आवागमन बना रहा। कोरोना काल को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा निशुल्क मास्क वितरण किया।
बता दें कि फिरोजपुर झिरका अरावली की वादियों मेें यह शिव मंदिर तपोभूमि के रूप में विख्यात हो गया और यहां हर साल श्रावण मास में शिवरात्रि पर्व के दिन मेले का आयोजन किया जाता है।
शिव मंदिर अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि सावन का पूरा महीना भगवान शंकर को प्रिय है लेकिन प्रत्येक सोमवार का कुछ अलग ही महत्व होता है। मान्यता है कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भगवान की पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार शिवभक्त कावड़ लाने वाले भक्तों को अनुमति नहीं मिली है जिसको लेकर मेले में भीड़ कम होगी।
विज्ञापन
चित्र परिचय ऱ् अरावली की वादियों में स्थित शिव मंदिर पर पूजा अर्चना के दौरान भक्तजन।
सुबह चार बजे ही खुले मंदिरों के कपाट
तावडू। नगर के मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे से ही खोल दिए गए। सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें लग गई। जलाभिषेक का सिलसिला दिनभर चला। मंदिरों में भक्तों ने फल, फूल, बेल पत्र से शिव, पार्वती, गणेश व नन्दी की प्रतिमा की पूजा की। शहर के शिव नगर स्थित शिव मदिर, पंचमुखी नीलकण्ठ महादेव मन्दिर, प्राचीन देवीभवन मंदिर, मेन बाजार स्थित शिवमन्दिर, नीलम विहार शिव मंदिर, प्रेम मोहल्ला मंदिर, शिव शनिदेव डिढ़ारा आदि मंदिरों में भक्तों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
फोटो ऱ् नगर के मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते हुए भक्त