फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Saryu water level is at danger mark

Noida News: खतरे के निशान पर सरयू का जलस्तर

Fri, 05 Sep 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level is at danger mark
दोहरीघाट में सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम सहित अन्य चीजों पर बढ़ा दबाव
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों में दहशत है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के खतरा बिंदु पर पहुंचने से ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन


गौरीशंकर घाट पर बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.90 मीटर रहा। बुधवार को जलस्तर 69.80 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर पर बह रही थी। नदी कभी भी खतरा बिंदु पार कर सकती है। लोगों को कस्बे में पानी घुसने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नदी के कहर बरपाने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवार से टकरा रही थीं। इससे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर सहित तमाम धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं बहादुरपुर, रामपुर धनौली, नई बाजार, नवली, सरया, पतनई, ठाकुरगांव, गोधनी बीवीपुर ताहिरपुर,जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, ठीकरहिया, रसूलपुर, सूरजपुर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों को धान की फसल नष्ट होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed