{"_id":"603bfd2e8ebc3e8ca8361f90","slug":"sarerah-woman-stabbed-to-death-for-resisting-robbery-noida-news-noi568446583","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर सरेराह महिला की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर सरेराह महिला की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन
नई दिल्ली। आदर्श नगर के गुरुनानक रोड इलाके में शनिवार रात चेन छीनने का विरोध करने पर बदमाश ने सरेराह चाकू से वारकर महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश घटनास्थल से कुछ दूर खड़े अपने साथी के साथ स्कूटी पर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस की 10 टीमों ने 24 घंटे में ही वारदात का खुलासा करते हुए रविवार शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जहांगीरपुरी निवासी अकीबुल (22) और फरदीन (19) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सिमरन कौर (24) चार दिन पहले पटियाला (पंजाब) स्थित अपने ससुराल से गुरुनानक रोड ई ब्लॉक स्थित अपने मायके आई थी। पिता दिलेर सिंह की डिजिटल फोटोग्राफी की दुकान है। सिमरन की तीन साल पहले पटियाला स्थित गारमेंट कारोबारी परमजीत सिंह से शादी हुई थी। वह अपनी बेटी हरलीन (2 साल) और मां के साथ दवा खरीदने शनि बाजार गई थी। करीब 9.30 बजे वापसी के दौरान स्कूटी सवार दोनों बदमाश लूट की नीयत से कुछ दूर रुक गए। इस वक्त सिमरन अपने घर से करीब 20 मीटर दूर थी। स्कूटी के पीछे की सीट पर बैठा अकीबुल पीछा करता हुआ सिमरन के पास आया और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ने की कोशिश की।
सिमरन व उसकी मां ने इसका विरोध किया। इस दौरान सिमरन की गोद से बेटी सड़क पर गिर गई। अकीबुल भी धक्का लगने से गिर गया। इसके बाद वह उठा और सिमरन की गर्दन पर चाकू से दो वार किए और फरदीन के साथ स्कूटर पर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सिमरन को एमडी सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां से शालीमार बाग स्थित फोर्टिस में रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
उत्तर-पश्चिम जिला की पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दस टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज, स्कूटी के नंबर और स्थानीय लोगों से जानकारी के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है। वे शनि बाजार से ही स्कूटी पर मां-बेटी का पीछा कर रहे थे। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जहांगीरपुरी से बरामद कर ली है। अकीबुल ने सिमरन की हत्या करना कबूल किया है, जबकि फरदीन स्कूटी पर ही बैठा था। उसे नहीं पता था कि अकीबुल ने सिमरन की हत्या कर दी है। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।