फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanjay Singh submitted written complaint to ACB in horse trading case

Noida News: खरीद-फरोख्त मामले में संजय सिंह ने एसीबी को लिखित शिकायत सौंपी

Fri, 07 Feb 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh submitted written complaint to ACB in horse trading case
एसीबी बिना नोटिस दिए केजरीवाल के घर पहुंची, लीगल सेल ने दर्ज कराया विरोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मतगणना से एक दिन पहले राजनीतिक दलों के बीच प्रत्याशियों के खरीद-फरोख्त को लेकर राजनीति गरमा गई है। आप का आरोप है कि पार्टी के उम्मीदवार मुकेश अहलावत को भाजपा में शामिल करने के लिए 15 करोड़ और मंत्री पद लेने का ऑफर दिया गया था। आप के 16 से अधिक विधायकों और उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश की गई है। शुक्रवार को इसकी शिकायत लेकर आप सांसद संजय सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पहुंचे। उन्होंने एसीबी को लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त करने वाली और तोड़फोड़ करनी वाली पार्टी है। भाजपा खुलेआम ऑपरेशन लोटस चलाने वाली पार्टी है। भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड व अरुणाचल प्रदेश की सरकार गिराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आप के आरोपों के बाद घबराकर एलजी के पास पहुंच गए। दिल्ली में खरीद फरोख्त करने का काम किया जा रहा है। 15-15 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का काम हो रहा है। इधर, केजरीवाल के आवास पहुंचे पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने बताया कि एसीबी के अधिकारी बिना किसी नोटिस के खाली हाथ आए थे। उनके पास कोई पेपर या नोटिस नहीं था, यहां तक कि कोई मोहर भी नहीं थी। मोहर उन्होंने बाद में मंगवाई। नोटिस बाहर से तैयार होकर आए थे। वहीं, केजरीवाल के वकील ऋषिकेश कुमार ने एसीबी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीम बिना आधिकारिक दस्तावेज के आवास पर पहुंची थी। जांच एजेंसियों को मजाक में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article