फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanitary workers picking up garbage in Greno without gloves, video goes viral

ग्रेनो में बिना दस्ताने कूड़ा उठा रहे सफाईकर्मी, वीडियो वायरल

Sat, 29 May 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitary workers picking up garbage in Greno without gloves, video goes viral
ग्रेटर नोएडा। महामारी में भी सफाईकर्मी लगातार कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद इनकी सुरक्षा में लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को सूरजपुर के बेगमपुर में सीवरलाइन के मेनहोल में बिना किसी सुरक्षा के काम करने के उतरने सफाईकर्मी की दम घुटने से मौत हो गई थी। अब अल्फा-2 सेक्टर में सफाईकर्मी के बिना दस्ताने के कूड़ा उठाने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मियों की आवाज उठाने वाली सविता शर्मा ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन

शहर और सेक्टरों में लॉकडाउन में भी सफाईकर्मी लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। संक्रमित हुए लोगों के घर का कूड़ा भी यह उठाकर ले जाते हैं। ऐसे में सफाईकर्मियों को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त जरूरी हैं। सफाईकर्मियों को इस तरह के उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए कि उन्हें कूड़े को हाथ न लगाना पड़े और इन्हें दस्ताने भी उपलब्ध कराना चाहिए। अगर फिर भी कोई सफाईकर्मी लापरवाही करता है कि ठेकेदार, सुपरवाइजर आदि को इस पर नजर रखनी चाहिए। इसके बावजूद लापरवाही सामने आ रही है। वहीं, बिना दस्ताने एक अन्य सेक्टर में काम कर रहे सफाईकर्मी से पूछा तो उसने कहा कि वह मुंह खोलेगा तो ठेकेदार उसकी हाजिरी भी नहीं लगाएगा।
विज्ञापन

मौके से भाग गया था ठेकेदार, आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के बेगमपुर में मेनहोल में दम घुटने से जान गंवाने वाले कर्मी कृष्ण कुमार का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं, कुछ संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजा मिलना चाहिए। शुक्रवार रात तक ठेकेदार समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अन्यथा समाज के लोग आंदोलन के लिए विवश होंगे। मृतक के भाई सूबे का कहना है कि कृष्ण के मेनहोल में बेहोश होने के बाद आरोपी ठेकेदार मौके से भाग गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed