{"_id":"695bd4dc3235c000a706024e","slug":"sangam-challengers-register-hat-trick-win-yamuna-yoddhas-beat-ganga-kings-noida-news-c-1-noi1095-3810400-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संगम चैलेंजर्स की हैट्रिक जीत, यमुना योद्धाज ने गंगा किंग्स को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संगम चैलेंजर्स की हैट्रिक जीत, यमुना योद्धाज ने गंगा किंग्स को दी मात
विज्ञापन
- यूपीकेएल का रोमांच चरम पर, टीवी अभिनेता अनूप उपाध्याय और विश्वजीत सोनी भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 के 12वें दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में संगम चैलेंजर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 37–32 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में यमुना योद्धाज ने गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर को 49–44 से मात दी। मुकाबले के दौरान टीवी अभिनेता अनुप उपाध्याय और विश्वजीत सोनी भी मौजूद रहे।
सोमवार को खेले गए पहले मैच में संगम चैलेंजर्स ने कानपुर वॉरियर्स की वापसी की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। मैच की शुरुआत में कानपुर ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दबाव बनाया और संगम को लगभग ऑल-आउट की स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि एक अहम सुपर टैकल ने मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद संगम ने कानपुर को ऑल-आउट कर बढ़त बना ली। कानपुर ने अंतिम चरण में दो सुपर टैकल के जरिये अंतर घटाने की कोशिश की, लेकिन संगम की मजबूत डिफेंस ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। कप्तान मयंक मलिक ने आठ टैकल पॉइंट्स के साथ निर्णायक भूमिका निभाई। इस जीत के साथ संगम चैलेंजर्स सातवें स्थान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
दिन के दूसरे मुकाबले में यमुना योद्धाज ने गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर को 49–44 से हराया। मैच की शुरुआत गंगा किंग्स के पक्ष में रही, जिन्होंने शुरुआती बढ़त बनाते हुए यमुना को ऑल-आउट किया। लेकिन यमुना ने धैर्य नहीं खोया और संतुलित रेडिंग व मजबूत डिफेंस के दम पर वापसी की। इन नतीजों के बाद अंक तालिका में लखनऊ लायंस 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। संगम चैलेंजर्स 10 अंकों के साथ दूसरे, गजब गाजियाबाद तीसरे और बृज स्टार्स चौथे स्थान पर हैं। अब हर टीम के पास सिर्फ तीन से चार मुकाबले शेष हैं। ऐसे में यूपीकेएल का यह करो-या-मरो सप्ताह और भी रोमांचक हो गया है।