फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Same story of rain again

बारिश की फिर वही कहानी, घुटनों-घुटनों पानी

Thu, 21 Jul 2022 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Same story of rain again
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। मानसून की पहली भारी बारिश ने बीते 20 दिनों से जारी प्राधिकरण के नालों की सफाई अभियान की पोल खोल दी है। बुधवार दोपहर करीब एक घंटे की भारी बारिश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में जलभराव हो गया। नोएडा के सेक्टर-3, 51, 53, 17, 62, 71, 59, 58, 12, 36, 73, 44, 11, 19, सभी अंडरपास, एक्सप्रेसवे, मेरठ एक्सप्रेसवे का नोएडा का हिस्सा, बिशनपुरा, लेबर चौक सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई। वहीं ग्रेनो वेस्ट के इको विलेज वन और अरिहंड आर्डेन सोसाइटी के बीच वाली सड़क , हल्दौनी मोड पर दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड और सेक्टर इकोटेक तीन में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। ग्रेनो वेस्ट में इको विलेज वन और अरिहंत आर्डेन सोसाइटी के बीच वाली सड़क पर तीन फीट पानी भर गया। वहीं ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास ग्रीन आर्क सोसाइटी के सामने सर्विस रोड भी जलमग्न रही। स्प्रिंग मेडोज और निराला एस्टेट सोसइटी की सड़क भी जलमग्न रही। उधर हल्दौनी मोड के पास डीएससी रोड पर फिर पानी भर गया। इस कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बारिश के बीच करीब तीन बजे सेक्टर-126 लोटस वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों की स्कूल बस सेक्टर-60 अंडरपास में खराब हो गई। आननफानन में चालक ने स्कूल प्रबंधन को सूचना भेजी। फिर दूसरी बस मंगवाई गई। तब जाकर बच्चों को दूसरी बस से घर भेजा गया। बारिश की वजह से शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, लिंक रोड, फिल्म सिटी, सेक्टर-62, मॉडल टाउन, सेक्टर-62 से 71, सेक्टर-37 समेत कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई स्थानों पर वाहन आधे पानी में डूब गए। छोटे और दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटियों में भरा पानी
बारिश के कारण 12 से ज्यादा सोसाइटियों में पानी भर गया। निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरजी रेजीडेंसी सेक्टर-120, सुपरटेक केपटाउन सेक्टर-74, आम्रपाली जोडियक सेक्टर-120, हाईडपार्क सेक्टर-78, सेक्टर-71, गार्डेनिया सोसाइटी सेक्टर-75 समेत कई सोसाइटियों में निवासियों ने बेसमेंट में पानी भरने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर करते रहे शिकायत
सेक्टर-51 का अधिकांश क्षेत्र जलमग्न हो गया। आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ट्विटर पर शिकायत करते रहे। उनका कहना है कि बारिश से पहले उन्होेंने नोएडा प्राधिकरण से कई बार नालों की सफाई की अपील की। लेकिन आखिरकार उन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

निचले फ्लोर में आया करंट
सेक्टर-11 के एक घर में बारिश के बाद पानी भर गया। इससे निचले फ्लोर में करंट आ गया। घर में रहने वाले सीनियर सिटीजन की ओर से शिकायत के बाद प्राधिकरण के सीवर विभाग की टीम पहुंची और परेशानी से निजात दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed