{"_id":"67207946ee35a5638d020da8","slug":"salman-khan-zeeshan-siddiqui-hreatened-accused-gurfan-khan-arrested-from-noida-2024-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan News: 'मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा...' अभिनेता को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salman Khan News: 'मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा...' अभिनेता को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार
Tue, 29 Oct 2024 12:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:15 PM IST
सार
अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा मैसेज भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में कारपेंटर का काम करता है। युवक की पहचान मोहम्मद तैयब (18) के रुप में हुई है। वह दिल्ली में रहता है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में टैक्स्ट मैसेज किया था कि मैं सलमान खान को नहीं छोड़ूंगा। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोबाइल नंबर से धमकी देने वाले की तलाश शुरू हुई। युवक की लोकेशन यूपी की मिली तो मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस मुख्यालय को इनपुट दिया।
इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक मोहम्मद तैयब निवासी दिल्ली को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक सेक्टर-92 की एक कोठी में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसे आठ हजार रुपये महीने का वेतन मिलता है। मुंबई पुलिस की दो टीम नोएडा आई हुई हैं।
विज्ञापन
एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़े जाने की पुष्टि की। मोहम्मद तैयब मूल रुप से बरेली का रहने वाला है। इस समय अपने चाचा के पास कर्दनपुरी, अंबेडकर चौक ज्योति नगर दिली में रह रहा था। पिता का नाम ताहिर है। वह बरेली में दर्जी का काम करता है।

Trending Videos
आरोपी के चाचा का घर खंगाल रही मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस आरोपी युवक को सूरजपुर कोर्ट लेकर गई है, कोर्ट में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। फिर रिमांड पर मुंबई लेकर जाएगी। सेक्टर-39 थाने के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा है। नोएडा पुलिस जांच पर अभी कुछ आधिकारिक तौर पर नहीं बोल रही है। आगे की जांच मुंबई पुलिस करेगी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम आरोपी के दिल्ली स्थित घर पर मौजूद है। वहां ज्योति नगर थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी के चाचा का घर भी खंगाला जा रहा है।