120 वाली कैन 130 में दी: 10 रुपये महंगी बीयर बेचने वाला गिरफ्तार, अधिकारी खुद ग्राहक बनकर पहुंचे थे काउंटर पर
ग्रेटर नोएडा में निर्धारित दाम से अधिक दर पर शराब बेचने के मामलों में कमी नहीं आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक बीयर की दुकान पर प्रिंट रेट से 10 रुपये अधिक पर बीयर बेचने पर आबकारी टीम ने सेल्समैन ओमवीर यादव को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के सिपाही खुद ग्राहक बनकर बीयर खरीदी और सेल्समैन के 10 रुपये अधिक लेने पर उसे मौके से गिरफ़्तार कर लिया गया है।
आबकारी निरीक्षक अभिनव शाही ने बताया प्रिंट रेट से अधिक बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में राइज चौकी के निकट स्थित बीयर की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक में शराब बिक्री की सूचना पर टीम ने गुरुवार को जांच पड़ताल की।
इससे पहले भी आबकारी टीम कई शराब सेल्समैन को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के आरोप में सेल्समैन गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मगर ग्रेटर नोएडा में निर्धारित दाम से अधिक दर पर शराब बेचने के मामलों में कमी नहीं आ रही है।