फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Safai Karamcharis did not get salary for two months, fury

सफाई कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, रोष

Mon, 02 May 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis did not get salary for two months, fury
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका में लगभग डेढ़ माह से सचिव की नियुक्ति नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा दो माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इस कारण स्कूलों में बच्चों के दाखिले करवाने, घरों में राशन के अलावा ईद पर्व के लिए खरीदारी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों में सरकार और विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

दीपक ग्रोवर, दीपक भटेजा, नवीन, मनोज जैन, मुकेश कुमार और अरशद ने बताया कि लगभग डेढ़ माह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी नगर पालिका में सुनील रंगा सचिव के स्थान पर कोई भी सचिव की नियुक्ति नहीं की गई है। इस कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, नोड्यूज इत्यादि के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका सचिव के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण लोगों की संपत्ति ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी के बावजूद भी लोग नगरपालिका के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन नगरपालिका सचिव नहीं होने से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लगभग 2 महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण बच्चों का दाखिला करवाने और ईद पर खरीदारी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी नेता मुकेश कुमार का कहना है कि सरकार वैसे तो विकास के लंबे वादे करती है, लेकिन सरकार की कथनी और करनी में अंतर इस बात से दिखाई देता है कि कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। फिरोजपुर झिरका नगर पालिका में स्थायी रूप से सचिव नहीं दिया जा रहा है और न ही कोई अतिरिक्त रूप में सचिव को भेजा जा रहा है, जिससे उनके वेतन या जनहित के कार्य हो सके।
विज्ञापन

पालिका में स्थायी सचिव नहीं आने से जल्द ही अतिरिक्त चार्ज किसी दूसरे सचिव को दिया जाएगा, ताकि कर्मचारी और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। - सुभिता ढाका, डीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: पालिका सचिव की नियुक्ति नहीं होने खाली पड़ा कार्यालय। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed