फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sachin's family expressed regret, also advised Owaisi

सचिन के परिजनों ने जताया अफसोस, ओवैसी को भी दी सलाह

Sun, 06 Feb 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sachin's family expressed regret, also advised Owaisi
बादलपुर कोतवाली के दुरियाई गांव के सचिन शर्मा का घर। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोली चलाने के आरोपी सचिन शर्मा के परिवार ने घटना पर अफसोस जताया है। हालांकि, उनका कहना है कि ओवैसी को भड़काऊ भाषण नहीं देने चाहिए। इससे युवा वर्ग आक्रोशित होता है। वहीं, परिजनों ने अपनी सुरक्षा पर चिंता जताई है। पुलिस भी परिवार से कई बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दुरियाई गांव निवासी विनोद शर्मा का छोटा बेटा सचिन एलएलबी पूरी करने के बाद पिता के ठेकेदारी के काम में हाथ बंटाने लगा था। परिजन सचिन की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। शनिवार को भी पुलिस ने परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। चचेरे भाई विपिन और भूषण ने बताया कि ओवैसी के एक समुदाय के प्रति भड़काऊ भाषण देने के कारण सचिन काफी परेशान रहता था। कई बार घर में भी वह इन भाषणों के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुका था। परिवार के लोग उससे इसमें नहीं पड़ने की सलाह देते थे। उसे खूब समझाया भी गया था। घटना के दिन सचिन सुबह 9 बजे मजदूरों के काम से पीएफ विभाग के दफ्तर जाने के लिए घर से निकला था। रात में घर पर पुलिस के पहुंचने के बाद ही परिवार को घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में उसने परिवार के किसी भी सदस्य से कोई चर्चा भी नहीं की थी।
विज्ञापन

हिंदू संगठन ने कानूनी मदद की बात कही
घटना के बाद पुलिस ने परिवार के प्रत्येक सदस्य से अलग-अलग पूछताछ की। अभी तक किसी की प्रत्यक्ष तौर पर मामले में भूमिका सामने नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से दूसरे समुदाय के लोगों से भी डर है। पुलिस ने परिवार की सुरक्षा के लिए अभी कोई कदम नहीं उठाया है। एक हिंदू संगठन ने सचिन को कानूनी मदद देने की बात कही है। इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की हर स्तर पर करता रहा है मदद
परिजनों का कहना है कि गांव में किसी भी परिवार या व्यक्ति को अगर कभी सचिन की मदद की जरूरत पड़ती तो वह सुनते ही वहां पहुंच जाता था। उसका कभी कोई विवाद या झगड़ा तक नहीं हुआ है। वह सभी से शालीनता से बोलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed