फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rules broken for hobbies, put life at risk for stunts

शौक के लिए तोड़े नियम, जान जोखिम में डाल किए स्टंट

Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rules broken for hobbies, put life at risk for stunts
ग्रेनो वेस्ट स्थित ऐमनाबाद में खाली पड़ी जमीन पर स्टंट दिखाते हुए वाहन चालक। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के ऐमनाबाद गांव के पास शौक के लिए जान जोखिम में डालकर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। साप्ताहिक बंदी में रविवार को 30 से अधिक स्पोर्ट्स कार सवार युवक-युवतियां खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए। ये सभी दिल्ली एनसीआर के रहने वाले बताए गए हैं। युवाओं ने इस दौरान किसी तरह के सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग नहीं किया और न ही पुलिस व प्रशासन से अनुमति ली थी। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोरोना गाइडलाइन तोड़ने सहित अन्य धाराओं में आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अभी तक स्पोर्ट्स बाइक व कार सवार युवक यमुना एक्सप्रेसवे या नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को स्टंट के लिए प्रयोग कर रहे थे, लेकिन अब ग्रेनो वेस्ट में भी स्टंट करने की जगह तलाश ली है। एमनाबाद गांव के पास प्राधिकरण की खाली जमीन है। यहां काफी गहरे गड्ढेे हैं। रविवार को स्पोर्ट्स कार सवारों ने यहां पर खतरनाक स्टंट किए। ऊंचाई से जीप और कार को गड्ढे में उतारा गया। उबड़-खाबड़ रास्तों से जीप व कारों को निकाला। इस दौरान वाहनों के पलटने की काफी संभावना थी, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। स्टंट के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ट्विटर पर इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

शिकायत पर इकोटेक तीन थाना पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी भुवनेश गौतम का कहना है कि स्टंट करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं, महामारी एक्ट व साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टंटबाजों को लुभा रही गड्ढे और बारिश से गीली हुई मिट्टी
लोगों ने बताया कि उन्होंने स्टंटबाजों से बात की तो कहा कि वे शौक पूरा करने के लिए यहां आते हैं। किसी को गिल्ली-डंडा का शौक होता है और किसी को क्रिकेट का इसी तरह उन्हें स्टंट में मजा आता है। वह यहां बारिश होने पर अक्सर आते हैं। यहां गड्ढे और बारिश से गीली हुई मिट्टी स्टंट के लिए माफिक है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह गड्ढे खनन के कारण हुए हैं।

यमुना एक्प्रेसवे पर दो स्टंटबाजों की मौत से भी सबक नहीं
दिल्ली-एनसीआर से अक्सर स्टंटबाज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आकर नियमों की धज्जियां उड़ाकर जान जोखिम में डालते हैं। पिछले माह यमुना एक्सप्रेसवे पर दो स्पोर्ट्स बाइक आपस में टकरा गई थीं जिसमें दोनों सवार की मौत हो गई थी। इसके बावजूद इस घटना से स्टंटबाज सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed