फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RRTS interchange may be built in Surajpur

Noida News: सूरजपुर में बन सकता है आरआरटीएस का इंटरचेंज

Sat, 02 May 2026 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
RRTS interchange may be built in Surajpur
- गाजियाबाद से जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक के रूट का प्रस्ताव मंत्रालय में लंबित
विज्ञापन

-अब हरियाणा कॉरिडोर की तैयार होगी डीपीआर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरीडोर का प्रस्ताव हरियाणा सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। 64 किलोमीटर के इस रूट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिल्हाल के प्रस्ताव के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-142 और सूरजपुर में दो स्टेशन बनाए जाने हैं। सूरजपुर का चयन आरआरटीएस के गाजियाबाद से जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर को देखते हुए किया गया है। एयरपोर्ट के इस कॉरिडोर का प्रस्ताव नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने पहले ही मंत्रालय को भेजा है। यह रूट ग्रेटर नोएडा वेस्ट से होकर निकल रहा है। वहीं हरियाणा से आने वाला कॉरिडोर सूरजपुर तक आ रहा है। इस तरह से आरआरटीएस का इंटरचेंज सूरजपुर में बनाकर मेरठ से जेवर व दूसरी तरफ गुरुग्राम तक कनेक्टिविटी देने पर मंथन चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक डीपीआर तैयार की जा रही है। अगले एक महीने में डीपीआर तैयार कर मंत्रालय स्तर पर बढ़ाई जाएगी। डीपीआर तैयार होने के साथ आरआरटीएस के गाजियाबाद से जेवर तक रूट को लेकर भी निर्णय मंत्रालय स्तर पर होने की उम्मीद है। यह रूट नोएडा मेट्रो के सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 के प्रस्तावित रूट के फेर में फंसा हुआ है। आरआरटीएस और नोएडा मेट्रो का ग्रेटर नोएडा वेस्ट दोनों के प्रस्तावित रूट ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मिल रहे हैं फिर आगे नॉलेज पार्क-5 तक समानांतर जा रहे हैं। एक साथ दो रूट होने से आरआरटीएस या मेट्रो दोनों की ही यात्री संख्या को लेकर स्थिति बेहतर नहीं रहेगी।
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो अपने रूट का प्रस्ताव पुराना होने की वकालत कर रहा था। लेकिन फिर अधिकारियों ने सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक तक का ही प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अगर आरआरटीएस के प्रस्तावित रूट को भी मंजूरी मिल जाती है तो इस 5 स्टेशन वाले सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 तक के मेट्रो रूट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये रूट आरआरटीएस से अलग होगा और नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगा। इस तरह से आरआरटीएस का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

सेक्टर-142 में बनेगा मास्टर इंटरचेंज-

हरियाणा के प्रस्ताव में आरआरटीएस का नोएडा में स्टेशन सेक्टर-142 में बनाया जाना है। यहां पर पहले से एक्वा मेट्रो का स्टेशन बना हुआ है। इस स्टेशन से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटनिकल गार्डन के लिए 11.56 किलोमीटर के नए मेट्रो रूट को केंद्र ने मंजूरी दी हुई है। इस नए रूट पर अब निर्माण शुरू होना है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में टेंडर की तैयारियां चल रही हैं। इस तरह से सेक्टर-142 में आरआरटीएस का स्टेशन बन जाने से ब्लू और मजेंटा लाइन के साथ एक्वा लाइन मेट्रो से ग्रेटर नोएडा तक के निवासियों को कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed