फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Route will change for Kanwar Yatra, one way to Okhla barrage will be closed

कांवड़ यात्रा के लिए बदलेगा रूट, ओखला बैराज का एक रास्ता होगा बंद

Mon, 11 Jul 2022 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Route will change for Kanwar Yatra, one way to Okhla barrage will be closed
नोएडा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मथुरा, राजस्थान और हरियाणा की तरफ जाने वाले हजारों कांवड़िए गाजियाबाद के रास्ते नोएडा से होकर गुजरेंगे। इसके लिए हिंडन नहर और ओखला पक्षी विहार का रूट तय किया गया है। एनएच-9 पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों के लिए डायवर्जन किया जाएगा। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए ओखला बैराज का एक रास्ता बंद रहेगा। ओखला पक्षी विहार में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है, लेकिन गाजियाबाद में एनएच-58 पर वाहनों की आवाजाही को 17 जुलाई से ही प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके बाद एनएच-9 पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इससे निपटने के लिए नोएडा की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। नोएडा में रूट डायवर्जन की व्यवस्था आवश्यकतानुसार 17 जुलाई से लागू होगी जो 26 जुलाई तक जारी रहेगी। ग्रेटर नोएडा और दादरी की ओर जाने वाले स्थानीय कांवड़ यात्री गाजियाबाद लाल कुआं, मॉडल टाउन और छिजारसी कट के पास से गौतमबुद्ध नगर में प्रवेश करते हैं। इन रास्तों पर भी ट्रैफिक व सिविल पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

बैराज की एक लेन में चलेंगे वाहन
कांवड़ यात्रियों के जत्थे ओखला पक्षी विहार के रास्ते ओखला बैराज होते हुए कालिंदी कुंज क्रॉसिंग से आगरा नहर के किनारे होकर जाएंगे। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती देखकर ओखला बैराज का एक रास्ता बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली की ओर से नोएडा आने वाले वाहन बैराज की एक ही लेन का इस्तेमाल कर सकेंगे। कालिंदी कुंज के पास बैरियर लगाकर दूसरा रास्ता बंद किया जाएगा। इस पर सिर्फ कांवड़ यात्री चलेंगे। पक्षी विहार से सड़क पार कर कांवड़िए सीधे बैराज के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर का होगा रूट, कंट्रोल रूम बनेगा
नोएडा में चिल्ला बॉर्डर से शनि मंदिर पुस्ता रोड से कांवड़ यात्री प्रवेश करेंगे और तीन किलोमीटर का सफर तय कर ओखला पक्षी विहार के रास्ते कालिंदी कुंज की ओर जाएंगे। चिल्ला बॉर्डर पर कांवड़ यात्रियों को निकालने के लिए दिल्ली व नोएडा के पुलिसकर्मी ट्रैफिक रोकने का काम करेंगे। नोएडा पुलिस तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाएगी। एक अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनेगा। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी भी लगेंगे।
पक्षी विहार का रास्ता रहेगा बंद
कांवड़ियों की सहूलियत के लिए ओखला पक्षी विहार में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चिल्ला रेगुलेटर कट से शनि मंदिर होते हुए पक्षी विहार के रास्ते का इस्तेमाल केवल कांवड़ यात्री कर सकेंगे। इसके अलावा कांवड़ सेवा शिविर के लोगों को भी वाहन ले जाने की इजाजत होगी।
भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान
- ओखला बैराज व डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से आने वाले भारी वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यहां से ग्रेटर नोएडा, कासना, श्यामनगर मंडी, सिकंदराबाद होकर भारी वाहन बुलंदशहर व मुरादाबाद की तरफ जा सकेंगे।

- अक्षरधाम व नोएडा मोड़ के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को वाया मयूर विहार, फिल्म सिटी होकर एक्सप्रेसवे का रास्ता पकड़ना होगा। यहां से भारी वाहन ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंड़ी, सिकंदराबाद होकर बुलंदशहर और मुरादाबाद की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed