फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Route of pod texis changed again

पॉड टैक्सी का रूट फिर बदला, अब ग्रेनो से एयरपोर्ट तक चलेगी

Sun, 28 Feb 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Route of pod texis changed again
ग्रेटर नोएडा। फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी चलाने की योजना में बदलाव किया गया है। पॉड टैक्सी एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक ही नहीं, बल्कि ग्रेटर नोएडा तक चलेगी। इससे यीडा के सभी सेक्टर जुड़ेंगे। ग्रेनो से एयरपोर्ट तक मेट्रो की एक्सप्रेस लाइन बनाने के फैसले के कारण ये सेक्टर अछूते रह गए थे।
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास सिटी साइट विकसित की जाएगी, जिसमें मल्टीनेशनल कंपनियों के दफ्तर बनेंगे। बड़े कामर्शियल कांप्लेक्स भी होंगे। यीडा के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी भी बनने जा रही है, जिससे फिल्मी कलाकार भी खूब आएंगे। नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच 5.5 किलोमीटर की दूरी में पर्यटन केंद्र विकसित होगा। इसे देखते हुए फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी चलाने की योजना बनाई गई थी। इसमें बदलाव करते हुए अब पॉड टैक्सी ग्रेटर नोएडा से यीडा के सेक्टरों को जोड़ते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगी। अनुमान है कि यह करीब 35 किलोमीटर का रूट होगा। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसकी परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) को दी जाएगी। रिपोर्ट आने पर और सटीक जानकारी मिलेगी। पॉड टैक्सी के निर्माण में मेट्रो की तुलना में खर्च काफी कम आता है। प्रति किलोमीटर 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च आता है। इस हिसाब से ग्रेनो से एयरपोर्ट तक करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है।
विज्ञापन

...इसलिए ग्रेनो से पॉड टैक्सी चलाने पर हुआ निर्णय
ग्रेटर नोएडा से जेवर तक मेट्रो परियोजना प्रस्तावित की गई। इसमें ग्रेटर नोएडा के साथ ही यीडा के सेक्टरों को जोड़ते हुए रूट प्लान किया गया। ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक करीब 36 किलोमीटर लंबे रूट पर 25 स्टेशन प्रस्तावित कर दिए गए। इससे यीडा के अधिकतर सेक्टर जुड़ गए थे। ग्रेनो से एयरपोर्ट तक की दूरी तय में करने में करीब एक घंटे का समय लगना था। इससे दिल्ली व नोएडा से आने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। इसे देखते हुए निर्णय हुआ कि एयरपोर्ट मेट्रो रूट को दिल्ली एयरपोर्ट की तरह एक्सप्रेस लाइन बनाया जाए, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए ज्यादा समय न लगे। इसके बाद एयरपोर्ट मेट्रो तक कुल सात स्टेशन तय किए गए। इस निर्णय से यीडा के तमाम सेक्टर मेट्रो कनेक्टिविटी से अछूते रह गए। इस बीच फिल्म सिटी से पॉड टैक्सी चलाने का निर्णय हुआ। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही इसे चलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो की रिपोर्ट भी डीएमआरसी करेगी तैयार
ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक एक्सप्रेस मेट्रो प्रस्तावित की गई है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीएमआरसी तैयार करेगी। पहले यह जिम्मेदारी एनएमआरसी को दी गई थी, लेकिन डीएमआरसी के पास अनुभव अधिक होने के कारण निर्णय लिया गया है कि इसकी परियोजना रिपोर्ट वही बनाए। अगले तीन माह में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी, जिससे वास्तविक स्थिति का पता चलेगा कि कितना खर्च आएगा, लेकिन 36 किलोमीटर लंबे इस रूट को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही इसे शुरू करने का लक्ष्य है।
पॉड टैक्सी पहले फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट तक प्रस्तावित की गई थी। अब इसे ग्रेनो से यीडा सिटी के सेक्टरों को जोड़ते हुए चलाने की योजना बनाई गई है।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed