फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robert Vadra discharged from hospital

रॉबर्ट वाड्रा को अस्पताल से मिली छुट्टी, कुछ दिन आराम की सलाह

Wed, 23 Oct 2019 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Robert Vadra discharged from hospital
अस्पताल से बाहर आने के बाद रॉबर्ट वाड्रा

सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को मंगलवार दोपहर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वह पीठ और पैर में दर्द की शिकायत पर सोमवार को अस्पताल पहुंचे थे। ऑर्थोपेडिक विभाग में उनका उपचार किया गया। उन्हें कुछ दिन आराम के साथ जिम नहीं जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वीआईपी वार्ड में भर्ती रॉबर्ट वाड्रा का इलाज वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत दिलावरी ने किया। उनका सीटी स्कैन भी किया गया। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को पूरी रात उनके साथ अस्पताल में रहीं। इसे देखते हुए अस्पताल और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें घर ले जाया गया। दोपहर करीब एक बजे मेट्रो अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए डॉ. पुनीत ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा को घुटने और जोड़ों की नसों में खिंचाव आने की वजह से भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बेड रेस्ट के साथ ही कुछ दिन जिम नहीं जाने की सलाह दी गई है। रॉबर्ट वाड्रा अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। जिम जाने के साथ ही वह प्रतिदिन सुबह दौड़ भी लगाते हैं। मंगलवार सुबह उनकी मां मौरीन वाड्रा भी अस्पताल पहुंचीं।


सेल्फी लेने के लिए जुटी भीड़
रॉबर्ट वाड्रा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दौरान कई कांग्रेसी नेता वहां मौजूद थे। भीड़ से निकलकर वाड्रा अपनी लैंड क्रूजर कार में सवार हुए। इसके बाद कांग्रेसी नेता सेल्फी लेने के लिए गाड़ी के पीछे भागते नजर आए। कार की खिड़की में सिर डालकर भी सेल्फी ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed