फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robber bride arrested, has done more than seven marriages

Noida News: अलीगढ़ समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कर चुकी हैं 7 से अधिक शादियां

Sun, 29 Dec 2024 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
Robber bride arrested, has done more than seven marriages
फोटो:
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कर चुकी सात से अधिक शादियां
-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ जाकर की कार्रवाई, गिरोह के तीस सदस्य पूर्व में पकड़े जा चुके हैं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह की महिला को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी महिला अब तक करीब सात शादी कर चुकी है। वह इस समय अपने तथा कथित पति के साथ रह रही थी। शादी के बाद मिली ज्वेलरी और अन्य सामान आरोपी आपस में बांट लेते थे। पुलिस गिरोह के तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया, गिरोह की अनम को अलीगढ़ के लाइन फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह अपने पति दानिश को छोड़ चुकी थी। इस समय गिरोह के आमिर के साथ रह रही थी। आमिर के साथ गिरोह के मुखिया प्रदीप और संतोष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका हैं। आरोपी अन्य महिला मालती के साथ मिलकर लोगों को अपने गिरोह में शामिल करते थे। फिर ऐसे व्यक्ति से संपर्क करते थे, जो शादी करना चाहता हो। पैसों से मोल-भाव कर शादी तय होती थी। गिरोह की लड़की या महिला से शादी करा दी जाती। पैसा लेकर शादी की जाती। पैसे गिरोह में बांट दिया जाता था। शादी के बाद लड़की को वापस लाया जाता था। तब विदाई के नाम पर ज्वेलरी और नकदी लेकर आते थे या फिर दुल्हन मौका देखकर भाग जाती थी। उसके बाद गिरोह गायब हो जाता था। पुलिस ने बताया, मालती दुल्हन की माता या मौसी बनकर अपना काम करती थी। अलीगढ़ की गली नंबर-14 जाकिर की रहने वाली 28 साल की अनम अलीगढ़ से भी शादी के मामले में जेल जा चुकी है। पूछताछ के बाद आरोपी अनम को जेल भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन

सूरजपुर की लड़की की तलाश में खुली पोल

पुलिस ने बताया कि सूरजपुर कस्बे से एक किशोरी गायब हो गई थी। गिरोह ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ रख लिया था। गिरोह किशोरी की शादी कराना चाहता था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर गिरोह की तलाश की। जांच के बाद गिरोह का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ससुराल में हैै मुखिया की पत्नी

पुलिस ने बताया, गिरोह का मुखिया प्रदीप है। उसकी पत्नी अंजलि ने हाल ही में मथुरा के एक युवक से शादी की थी। जानकारी मिली है कि वह इस समय मथुरा के वाटिका में हैं। अभी वहां से भागी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed