फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robbed the chain from the engineer's wife by placing a knife on her daughter's neck

बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर इंजीनियर की पत्नी से चेन-कुंडल लूटे

Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
robbed the chain from the engineer's wife by placing a knife on her daughter's neck
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने चार वर्ष की मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर इंजीनियर की पत्नी से कुंडल और सोने की चेन लूट ली। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपियों से पहले तांबे का बर्तन साफ कराया था। जिसके बाद अपनी चेन और कुंडल साफ कराने के लिए दिए। जिन्हें लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

बीटा-2 थाना क्षेत्र के पी-3 सेक्टर निवासी चंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि वह परिवार के रहते हैं। उनके साथ रिश्तेदार ओम सिंह का परिवार भी रहता है। ओम सिंह इंजीनियर हैं। शनिवार दोपहर परिवार के अधिकांश सदस्य कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए गए थे। तभी दो बदमाश पीतल, तांबा आदि बर्तन साफ करने वाला पाउडर बेचने के बहाने पहुंचे। ओम सिंह की पत्नी प्रीति सिंह बरामदे से कपड़े हटा रही थी। बदमाशों ने कार्ड दिखाकर डिस्काउंट देने का झांसा दिया। लेकिन प्रीति ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच एक बदमाश जबरन कमरे में घुसा और उन्होंने ओम सिंह की चार साल की बेटी के गले पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने महिला के कुंडल और सोने की चेन लूट ली और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बताया गया है कि बदमाशों का एक अन्य साथी बाइक पर निगरानी कर रहा था। चंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी मेें कैद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed