{"_id":"6ade192228f9522d71020b05","slug":"road-between-gaur-city-1-and-2-to-be-widened-will-provide-relief-from-traffic-congestion-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110195-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौड़ सिटी-1 और 2 के बीच चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौड़ सिटी-1 और 2 के बीच चौड़ी होगी सड़क, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
- प्राधिकरण ने 6.21 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला, एक माह में शुरू होगा काम · 60 मीटर रोड पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, गांवों में भी होंगे विकास कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी-1 और 2 के बीच लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दोनों आवासीय क्षेत्रों के बीच सड़क चौड़ी करने के साथ सर्विस रोड को भी बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 6.21 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। सड़क चौड़ी होने से इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
गौड़ सिटी-1 और 2 के बीच सड़क पर रोजाना जाम लगने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए प्राधिकरण 12 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा। सड़क के किनारों पर टाइल्स भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा 60 मीटर रोड के बाईं ओर स्थित सर्विस रोड को चौड़ा किया जाएगा। सेक्टर-4 में आरसीसी से जुड़े अधूरे निर्माण कार्य भी पूरे कराए जाएंगे।
60 मीटर रोड पर दूर होगा अंधेरा
ग्रेनो वेस्ट में गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज से गौड़ अंडरपास तक 60 मीटर रोड पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इस काम पर 1.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे मुख्य सड़क और आसपास के इलाकों में रोशनी बढ़ेगी और रात में आवागमन करने वालों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
गांवों में भी होंगे विकास कार्य
प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के लिए भी टेंडर जारी किए हैं। मिलक लच्छी गांव में ई-लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी स्कूल और चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 81 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। इकोटेक-3 के डेरीन गांव में छह प्रतिशत आबादी के भूखंडों पर आरसीसी सड़क और ड्रेन बनाई जाएगी। इस परियोजना पर 2.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वहीं, देवला गांव में स्मार्ट विलेज योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों के लिए जारी टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।