{"_id":"699327ad2dda1aeb8b065e74","slug":"road-accident-grnoida-news-c-1-noi1095-3958556-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल
- स्कूटी सवार दंपती को कैंटर ने मारी टक्कर, महिला की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन हादसों के बाद संबंधित कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इलाबांस गांव निवासी शिवकुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि रविवार को वह पत्नी के साथ स्कूटी से फरीदाबाद से घर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह नौ बजे सेक्टर- 44 के पास अज्ञात कैंटर चालक ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी। घटना में उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित लोगों की मदद से महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर 62 में 9 फरवरी को कार और ऑटो की टक्कर में एक डिलीवरी ब्वॉय मोहम्मद गुलाम चपेट में आ गया था। घटना में उसकी मौत हो गई थी। मामले में परिजन की तरफ से ऑटो और कार चालक के खिलाफ सेक्टर 58 थाने में दर्ज कराया है। वहीं जनपद बुलंदशहर निवासी वीरेंद्र कुमार ने सेक्टर 58 थाना पुलिस को बताया कि गुरुवार को बाइक से उनका बेटा दीपक और उसका दोस्त अर्जुन सेक्टर 60 में काम पर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर 58 के पास एक कार ने उन दोनों को टक्कर मारी। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों को गंभीर चोट आई है।
कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। 10 मई 2025 को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-63 निवासी वंदना वर्मन ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनके पति हीरालाल सेक्टर 62 कंपनी में 10 मई 2025 को साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे। जैसे ही वह फोर्टिस अस्पताल के पास रेल विहार के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। 15 सितंबर को लंबे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई थी। आरोप है कि सात नवंबर को वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचीं तो केस दर्ज नहीं किया। तब कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।