फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road accident excuse made to rob bike rider

बाइक सवार को लूटने के लिए बनाया सड़क दुर्घटना का बहाना

Thu, 13 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road accident excuse made to rob bike rider
नूंह। अगर आप अपने घर जा रहे है और आपको कोई सड़क पर लेटा मिले आप उसकी मदद करने पर लूटपाट का शिकार हो सकते हैं। इसलिए नूंह क्षेत्र में देर सवेरे आप भी लूटपाट का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में मदद करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसलिए संभलकर किसी की मदद करें।
विज्ञापन

ऐसे ही एक मामले में नूंह खंड के गांव बैंसी निवासी जान मोहम्मद के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह काफी समय से नूंह में मेवात ऑटो सेंटर के नाम से बाइक सेंटर चलाते हैं हर दिन की तरह बीते 9 जनवरी को नूंह से अपने गांव बैंसी जा रहे थे जैसे ही वह टांई गांव से निकले तो उनको एक बाइक के साथ तीन युवक दिखे जिनमें दो लेटे हुए थे जबकि एक पैर से लंगड़ा होकर चला रहा था उनकी स्थिति को देखते हुए वह वहां पर रुक गए जिससे एक आरोपी ने उनके सिर पर अवैध तमंचा को लगाया व दो युवकों ने बाइक को लूट लिया। गनीमत रही की इस दौरान एक बाइक सामने से आ रही थी जिससे वह तीनों बाइक को लेकर फरार हो गए। इस मामले में उन्होंने नूंह सदर थाने में शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में लूटपाट व अवैध हथियार सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed