फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Riyaz and Aadil selected for trial match

रियाज और आदिल ने टीम इंडिया के ट्रायल मैचों में जगह बनाई

Sat, 04 Jan 2020 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Riyaz and Aadil selected for trial  match
तावडू। सिलखो गांव के दो भाइयों ने शूटिंग प्रतियोगिता में टीम इंडिया के लिए होने वाले ट्रायल मैचों में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन द्वारा मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दोनों भाइयों ने यह मुकाम हासिल किया है। टीम इंडिया के लिए शूटिंग प्रतियोगिता के मैच 25 जनवरी से केरल में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

उपमंडल के गांव सिलखो निवासी मामून राशिद ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके बेटे रियाज अख्तर ने 12 दिंसबर को 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 614 अंक हासिल कर टीम इंडिया के ट्रायल मैचों में जगह सुनिश्चित की है। जबकि उनके छोटे बेटे आदिल शाह ने 3 जनवरी को जूनियर पिस्टल शूटिंग 10 मीटर प्रतियोगिता में 557 अंक हासिल कर टीम इंडिया के ट्रायल मैचों में जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि भोपाल में 7 दिसंबर से शुरू हुई 63 वीं राष्ट्रीय राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में दोनों बेटों ने यह लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया के ट्रायल मैचों में जगह बनाई है। जिले के वरिष्ठ और गणमान्य लोगों ने दोनों भाइयों को इस कामयाबी पर बधाई देते हुए उनके सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed