फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Riya's balls again showed their edge, Reema's bat started working

Noida News: रिया की गेंदों की फिर दिखी धार, चला रीमा का बल्ला

Tue, 09 Apr 2024 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
Riya's balls again showed their edge, Reema's bat started working
- रावल अस्पताल ने केकेसीए गर्ल्स को 45 रन से हराया
विज्ञापन

- आईपीडब्ल्यूएस टीम के न पहुंचने पर बीबीसी को मिले अंक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित ग्राउंड पर राइजिंग स्टार गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को रावल अस्पताल की टीम ने केकेसीए गर्ल्स को 45 रन से हरा दिया। रावल टीम की रीमा और रिया का बेहतरीन प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। रीमा शिसौदिया ने 35 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रिया ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
कोच जेपी नौटियाल ने बताया कि रावल अस्पताल की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शशि माथुर बिना खाता खोले दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गईं। दूसरी सलामी बल्लेबाज रीमा शिसौदिया ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए एक छोर को संभाले रखा और 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दूसरे छोर पर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इसके बाद रुचि ने 16 गेंदों में नाबाद 24 और नेहा ने 19 गेंदों पर 17 रन का योगदान देकर टीम को संभाला। रावल अस्पताल की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 129 रन बनाए।
विज्ञापन

केकेसीए की मानसी पंवार और दिशा सिंह ने एक-एक विकेट लिया। बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के कारण चार बल्लेबाज रन आउट हुए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केकेसीए की टीम 19.2 ओवर में 84 रन ही बना सकी और उनकी पूरी टीम आउट हो गई। नीति चौधरी ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 48 गेंदों पर 34 रन बनाए। रावल की ओर से दिशा नागर और आर अग्रवाल ने दो-दो विकेट लिए। रीमा शिसौदिया को बेस्ट बैटर और रिया को बेस्ट बॉलर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed