{"_id":"6ac7a61fb9ab7076950db477","slug":"risk-of-disease-increases-due-to-garbage-in-ghanghola-pond-noida-news-c-23-1-lko1064-108570-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घंघौला के तालाब में कचरे से बढ़ा बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घंघौला के तालाब में कचरे से बढ़ा बीमारी का खतरा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गांव घंघौला की गिनती ग्रेटर नोएडा के स्मार्ट विलेज में होती हैं। लेकिन यहां के तालाबों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। तालाबों में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण भारी मात्रा में जलकुंभी, प्लास्टिक कचरा और गंदगी जमा हो गई है। पानी दूषित होने के साथ ही तालाब से दुर्गंध उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से तालाबों की गहन सफाई कराने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था करने की मांग की जा चुकी है। लेकिन तालाबों में जमा जलकुंभी और कचरे के कारण पानी का प्राकृतिक प्रवाह भी प्रभावित हो रहा है।