फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Vansh aims to win a medal in Taekwondo.

उभरते खिलाड़ी : ताइक्वांडो में पदक जीतना चाहते हैं वंश

Fri, 07 Aug 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Vansh aims to win a medal in Taekwondo.
उभरते खिलाड़ी - वंश चेची। स्रोत कोच
तुगलपुर गांव निवासी 13 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी वंश चेची अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खेल जगत में अलग पहचान बनाने में जुटे हैं। वंश तुगलपुर स्थित धर्म पब्लिक स्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ खेल में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके वंश अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे हैं। वंश रोजाना तुगलपुर स्थित पीडी ताइक्वांडो अकादमी में दो से तीन घंटे तक अभ्यास करते हैं। कम उम्र में खेल के प्रति उनका जुनून, अनुशासन और नियमित मेहनत उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। वंश का सपना ताइक्वांडो में नई ऊंचाइयों को छूते हुए देश का नाम रोशन करना है। कोच विजय अग्रवाल ने बताया कि वंश बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी हैं। वह हर अभ्यास सत्र में पूरी लगन के साथ मेहनत करते हैं और अपनी कमजोरियों को सुधारने पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वंश इसी तरह निरंतर मेहनत करते रहे तो आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। वंश के पिता कपिल चेची पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि माता सोनिया चेची गृहिणी हैं। परिवार का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन वंश की सफलता में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed