फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rising Athlete: Sridhar aims to bring glory to the country in international karate.

उभरते खिलाड़ी : अंतरराष्ट्रीय कराटे में देश का नाम रोशन करना चाहते हैं श्रीधर

Wed, 08 Jul 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Rising Athlete: Sridhar aims to bring glory to the country in international karate.
श्रीधर उभरते खिलाड़ी
सेक्टर-62 निवासी 15 वर्षीय श्रीधर डागा कराटे में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। नोएडा एक्सटेंशन स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा 10 के छात्र श्रीधर पिछले चार वर्षों से एके मार्शल आर्ट्स एकेडमी में कोच अफजल खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक और फिटनेस को निखारते हैं। श्रीधर ने वर्ष 2023 में ऑल इंडिया ट्रेडिशनल शोतोकाई कराटे चैंपियनशिप में रजत, इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में कांस्य और इंडो-एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वर्ष 2024 उनके लिए बेहद सफल रहा। उन्होंने यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप और सेकेंड इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। इसी वर्ष 14 अप्रैल को उन्हें ब्लैक बेल्ट भी प्रदान की गई। वर्ष 2025 में सांसद खेल महोत्सव में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 2026 में यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में कांस्य और ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्रीधर की सफलता में उनकी मां निकिता डागा का विशेष योगदान है। वह उनकी पढ़ाई, डाइट और प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी संभालती हैं। श्रीधर का सपना राष्ट्रीय, एशियाई और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed