{"_id":"65f412858416ffe339031db9","slug":"reward-criminal-of-scrap-mafia-ravi-kana-arrested-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना पर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी अमन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना पर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी अमन गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:50 PM IST
सार
स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। स्वॉट टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरोह के एक सदस्य, 25 हजार रुपये के इनामी अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फर्जी रेलवे भर्ती गिरोह का सरगना मुंबई में गिरफ्तार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। स्वॉट टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को गिरोह के एक सदस्य, 25 हजार रुपये के इनामी अमन शर्मा को थाना बीटा-2 के एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। सरगना रवि और उसकी सहयोगी काजल अभी भी फरार चल रहे हैं।
कासना के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए का रहने वाला अमन शर्मा स्क्रैप माफिया रवि की गाडी चलाने का काम करता था। साथ ही गाड़ी को चौराहों पर खड़ा करके स्क्रैप, सरिया आदि के ट्रकों को वहां से निकलवाने का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक अमन गिरोह के सरिया व स्क्रैप के व्यवसाय में लम्बे समय से सक्रिय है। गैंग के सदस्य विभिन्न निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेते हैं। चालक से मिलीभगत कर सरिया उतरवा लेते हैं। साइट के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टाक बुक में पूरा वजन अंकित कराते हैं। उतारे गये सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचते हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2024 में सरगना रवि सहित गैंग के 16 सदस्यों के खिलाफ थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक गिरोह के राजकुमार नागर, अनिल नागर, आजाद नागर, विकास नागर, विक्की, अफसार, राशिद अली, प्रहलाद, महकी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।